Crime News / आपराधिक ख़बरे

मेहनाजपुर के चिल्लूपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मेहनाजपुर (आजमगढ़):थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

छह साल पहले हुई थी शादी, देवर से हुआ प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के मौधा गांव निवासी बबिता की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व चिल्लूपुर गांव निवासी आनंद राजभर के साथ हुई थी। दोनों का एक पांच वर्षीय पुत्र यश भी है। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद बबिता अपने देवर राजन राजभर के संपर्क में आ गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

परिजनों के मुताबिक, बीते मई माह में बबिता अपने देवर राजन के साथ अचानक घर छोड़कर मुंबई चली गई थी। इसके बाद जुलाई माह में दोनों वापस गांव लौटे।

हलफनामे के जरिए कराई गई थी दूसरी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के वापस लौटने पर परिजनों की सहमति से बबिता और राजन की शादी लालगंज तहसील में नोटरी बयान-हलफी के जरिए 7 अगस्त 2026 को कराई गई थी। शादी के कुछ ही दिन बीते थे कि शनिवार को बबिता का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh