डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं थाना बघौचघाट का किया औचक निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGVP), बघौचघाट का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए उपलब्ध शैक्षिक एवं मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, आवासीय व्यवस्थाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय में नियमित साफ-सफाई, गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने थाना बघौचघाट का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लंबित प्रकरणों, शिकायतों एवं अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।






















































Leave a comment