मनीष सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवरिया।जनपद देवरिया थाना भलुअनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 अन्तर्गत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के 02 मुल्जिमानों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। दोनों मुल्जिमानों का नाम चाइना अंसारी एवं अम्बुज विश्वकर्मा है । मुल्जिम चाइना अंसारी के कथनानुसार उसके द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल सोनाड़ी रोड में एक जगह पर छिपाया गया, इस बयान के अनुसार पुलिस द्वारा अभियुक्त को लेकर उसकी निसानदेही पर सकुशल घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद भी किया गया । भोर के समय जब पुलिस टीम वापस लौट रही थी, अचानक एक नीलगाय गाड़ी के सामने आ गयी इसी कारण गाड़ी फिसलकर रोड के नीचे की तरफ चला गया उसका पहिया फंस गया । पुलिस टीम द्वारा जब गाड़ी का पहिया निकालने के लिए धक्का दिया जा रहा था इस वक्त का फायदा उठाकर मुल्जिमान चाइना अंसारी एक उ0नि0 का रिवाल्वर छीनकर भागने लगा और पुलिस बल के उपर फायरिंग भी किया । अपनी जान बचाने के लिए पुलिस बल द्वारा जबाबी फायरिंग किया गया, जबाबी फायरिंग में मुल्जिम चाइना अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसको तुरन्त ही इलाज के लिए पुलिस द्वारा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। छीना गया रिवाल्वर पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है। मौके पर शान्ति है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर का वक्तव्य






















































Leave a comment