सलेमपुर नगर में युगल सरकार मंदिर पर भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
देवरिया सलेमपुर नगर में युगल सरकार मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में महात्म्य श्रवण का विशेष महत्व है। जब तक भागवत के महात्म्य की चर्चा नहीं होती, तब तक कथा के वास्तविक भाव को समझना कठिन है। इसी कारण भागवत कथा में सर्वप्रथम महात्म्य का वर्णन किया जाता है।
आचार्य ने कथा प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भक्ति के दोनों पुत्र ज्ञान और वैराग्य कलियुग के प्रभाव से असमय वृद्ध हो गए थे। नारद जी के प्रयास से हरिद्वार के आनंद घाट पर सनत कुमारों के मुखारविंद से उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। कथा श्रवण के प्रभाव से ज्ञान और वैराग्य को वृद्धावस्था से मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि इसीलिए श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का श्रवण अत्यंत आवश्यक माना गया है।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजसेवी संजय श्रीवास्तव, धनंजय बरनवाल, सुनील बरनवाल, कथा के यजमान हीरालाल गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी आशा गुप्ता, अखिलेश पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, सूरज चौरसिया, गुड़िया तिवारी, बृजेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।























































Leave a comment