नगर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के अभियान में जुटे भारत रक्षा दल के पदाधिकारी
आजमगढ़ 12 अक्टूबर, नगर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के अभियान में लगे भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज नरौली डिवाइडर पर उग आई झाड़ झंखाड़ की सफाई करके पौधों की कटिंग आदि किया,
अभियान का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी के अभाव ये पौधे जब सूख रहे थे तब हम लोगों ने बाल्टी लोटा में पानी लाकर सिंचाई करके इन्हें बचाया,अब बारिश में ज्यादा घास फूस बढ़ गई थी पौधे इधर उधर लटक रहे हैं इनको व्यवस्थित किया जा रहा ताकि सुंदर दिखे अपना नगर आज कुछ कार्य हुआ एक सप्ताह में इसे पूरा साफ कर देंगे,आज के अभियान में नसीम अहमद,जैनेंद्र चौहान,राजन अस्थाना,रवि प्रकाश ,धर्मवीर शर्मा,सुनील वर्मा,नीरज , आर पी श्रीवास्तव , हिमांशु सिंह शामिल रहे ।




























































Leave a comment