Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाधान दिवस पर निजामाबाद उपजिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका किया निस्तारण

निजामाबाद आजमगढ़।आज दिनांक 23/7/2022 दिन शनिवार को तहबरपुर थाना समाधान दिवस पर निजामाबाद उपजिलाधिकारी रवि कुमार और थाना प्रभारी राम उजागिर थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कर रहे थे कि अचानक डी आई जी अखिलेश कुमार आ धमके। डी आई जी के पहुंचते ही फरियादियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। अत्याधिक भीड़ को देखते हुए डी आई जी अखिलेश कुमार ने जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल निष्पक्ष वा न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किए।उन्होंने थाना पर अल्प समय में ही सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का मौके पर जाकर ईमानदारी से निराकरण करने का निर्देश दिए।इस अवसर पर 15 प्रार्थना पत्र पड़े।जिसमे 13 प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित और 2 प्रार्थना पत्र पुलिस संबंधित पड़े।1 राजस्व संबंधित प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डी आई जी अखिलेश कुमार के अचानक तहबरपुर थाना समाधान दिवस पर पहुंचने पर अफरा तफरी मच गई।उन्होंने पहुंचते ही थाना परिसर में लगे पेड़ो का पेय जल का बिल्डिंगों का रजिस्टर और स्वच्छता का निरीक्षण किया।इस अवसर पर डी आई जी अखिलेश कुमार, डी आई जी पी आर ओ शिव मिलन,उपजिलाधिकारी रवि कुमार,थाना प्रभारी राम उजागिर,वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली,उपनिरीक्षक के के शुक्ला,हेड मुहर्रिर आनंद कुमार मौर्या, जन सुनवाई अधिकारी बालकिशन यादव,महिला हेल्प डेस्क संजू यादव आदि लोग उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh