आबकारी इंस्पेक्टर को चेकिंग के दौरान शराब की दुकान में कम गुणवत्ता की शराब मिलने पर एफआईआर
घोसी। अमिला। आबकारी की टीम को घोसी क्षेत्र के थानीदास स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर जांच के दौरान कम गुणवत्ता वाली शराब मिलने पर टीम ने वहा उपस्थित दोनों विक्रेताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को अभिरक्षा में देने के साथ दुकान अनुज्ञापी के साथ तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके चलते सरकारी शराब के दुकानदारों में हड़कम मचा है।
आबकारी आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर, जिला आबकारी अधिकारी मो असलम एवं आबकारी इंस्पेक्टर मो अदनान के नेतृत्व में टीम घोसी क्षेत्र के थानीदास मोड़ पर अवैध शराब, स्प्रीट, शीरा के रोकथाम के दौरान टीम ने अनुज्ञापी संजय राय निवासी अमिला नगर पंचायत की कम्पोजिट शॉप की दुकान पर पहुंच कर जब दुकान में गहनता से जांच किया तो पाया कि दुकान में विदेशी मदिरा की 6बोतल को संदिग्ध पाने पर वहा उपस्थित विक्रेता राजेश कुमार एवं अनिल कुमार निवासी अमिलाबाजार घोसी के सामने जब जांच किया गया तो उसमें शराब की तीव्रता बहुत कम मिली। इस पर टीम द्वारा दोनों विक्रेताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। साथ ही अनुज्ञापी संजय राय के साथ दोनों विक्रेताओं के विरुद्ध कोतवाली घोसी में मुक़दमा दर्ज कराया गया। टीम ने उच्चाधिकारियों को कम्पोजिट शॉप के लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी।


























































Leave a comment