Crime News / आपराधिक ख़बरे
ओवरटेक कर किया छिनैती...
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर दूरी पर दिन दहाड़े राजेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 पड़ोही राम निवासी मानिकपुर थाना रौनापार को ओवरटेक उनसे 2200 रूपये नकदी सहित सोने की अंगूठी छीन ली गयी। बता दें कि उक्त बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर गाड़ी का कागज चेक करने के नाम पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित राजेन्द्र गुप्ता शादी के सिलसिले में संजरपुर अपनी स्कूटी गाड़ी से जा रहे थे। उन्होंने रानी की सराय थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। बता दें कि रानी की सराय थाना क्षेत्र में आये दिन लूट की घटनाएं हो रही है। बदमाशों द्वारा घटनाओं को लगातार अंजाम देना पुलिस के चुनौती बनता जा रहा है






















































Leave a comment