Crime News / आपराधिक ख़बरे
असलहे के बल पर दिनदहाड़े बीच बाज़ार बेख़ौफ़ बदमाशों ने किया छिनैती : आज़मगढ़
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना में पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर अवगत कराया कि भावतर कुटी के सराय पलटू में शाम 6 से 7 बजे के बीच बदमाशों द्वारा असलहे के दम पर मारपीट के बाद छिनैती व लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक थाना गंभीरपुर के भावतर कुटी के पास बेला रोहुवा मुख्य मार्ग पर राहुल चाइनीज की दुकान प्रो राहुल यादव, मौर्या मेडिकल के दुकानदार मनीष मौर्य, लाइट के दुकानदार सचिन यादव से मारपीट व दुकान से पैसा लेकर दो बाइक सवार बदमाश लेकर भाग गए। बदमाशों द्वारा चाऊमीन की दुकान को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ितों ने तहरीर देकर थाना गंभीरपुर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया को घटना से अवगत कराया।






















































Leave a comment