Crime News / आपराधिक ख़बरे
प्रतापगढ़ में जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली, अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली - प्रतापगढ
प्रतापगढ : घर के पास पान की दुकान पर बैठे जिला पंचायत सदस्य सोनू विश्वकर्मा को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली। रविवार रात करीब 10:30 बजे सोनू बसीरपुर गांव में एक दुकान के पास खड़े थे। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। बाल बाल बचे जिला पंचायत सदस्य। मौके पर एक अवैध तमंचा बरामद। R15 बाइक से आये अज्ञात बदमाशों ने नाम पूछ कर झोंका फायर। बाबा बेलखरनाथ तृतीय से जिला पंचायत सदस्य बने हैं सोनू विश्वकर्मा। मौके पर विधायक धीरज ओझा समेत अडिशनल एसपी पूर्वी ,सीओ पट्टी,एसओ कंधई और दिलीपपुर चौकी इंचार्ज मौजूद। घटना की तह तक जाने का किया जा रहा प्रयास। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए गनर स्वीकृत किया।






















































Leave a comment