Crime News / आपराधिक ख़बरे
गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार : दीदारगंज
दीदारगंज/आजमगढ़ : दीदारगंज थाना प्रभारी उ0नि0 धनराज सिंह व उ0नि0 बांक बहादुर सिंह हमराह फोर्स के द्वारा शुक्रवार को मार्टिनगंज बाजार में फूट प्रेट्रोलिगं किया गया, तत्पश्चात पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की गैंगेस्टर एक्ट मुकदमे में वाछिंत एक अभियुक्त इरनागोकुलपुर नहर पुलिया पर बैठा है , मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी मयहमराह के साथ इरनागोकुलपुर नहर पुलिया के पास बैठे हुए व्यक्ति के पहुचे तो बैठा हुआ व्यक्ति भागना चाहा तो हम पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया गया । पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम शिवम सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम जेठहरी थाना दीदारगंज आजमगढ उम्र करीब 21 वर्ष बताया। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।


























































Leave a comment