अवैध असलहों संग दो मुल्ज़िम पकड़ाए,पिस्टल,तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
●निज़ामाबाद मार्ग पर बघाड़ी नदी पुल के पास थाना प्रभारी ने हमराहियों संग की गिरफ्तारी
निज़ामाबाद आज़मगढ़ : निज़ामाबाद पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब प्रभारी निरीक्षण शिव शंकर सिंह ने उपनिरीक्षक रहीमुद्दीन तथा अपने हमराहियों संग मु0 आ0 स0 127/21 व 128/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के मुल्ज़िम आशीष गुप्ता पुत्र सरोज गुप्ता साकिन राजेपुर थाना बरदह जनपद आज़मगढ़ को एक अदद पिस्टल 32 बोर और दो अदद जिन्दा कारतूस तथा आशुतोष श्रीवास्तव पुत्र संतोष कुमार श्रीवास्तव साकिन राजेपुर थाना बरदह जनपद को एक अदद तमंचा 315 बोर और एक अदद जिन्दा कररतुस 315 बोर के साथ बघाड़ी नदी के पुल से गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय चालान कर दिया।
बता दें कि पुलिस कप्तान आज़मगढ़ द्वारा इन दिनों अपराधियों और और वांछितों की पकड़ के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है।






















































Leave a comment