मनबढ़ ने घर घुस कर महिला के साथ जबरन किया दुराचार, दिया धमकी ,रिपोर्ट दर्ज
फरिहा/मुहम्मदपुर , आज़मगढ़ ।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी एक महिला ने मुकामी थाना में तहरीर दिया है कि मेरे पति रोजी रोटी हेतु मुम्बई में रहते हैं व सास ससुर डेरा डालकर लालगंज में रहते हैं । मैं घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली रहती हूं । रविवार की रात मैं अपने घर में अपने छोटी बच्ची के साथ सो रही थी कि रात में गाँव का ही अबुसाद नट पुत्र मोबीन नट बुरी नियत से मेरे घर मे घुस गया और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा विरोध करने पर मुझे मारने पीटने लगा और मुझे अपने कब्जे में लेकर मेरे साथ बलात्कार किया ।मेरी चीख पुकार सुनकर मेरे मुहल्ले के आफताब पुत्र जौवाद व इमरान पुत्र मुंशी ने आकर बीच बचाव किया । अबुसाद ने जाते जाते धमकी दिया कि अगर घटना के बारे में किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा ।
पीड़िता ने इस बाबत मुकामी थाना पर तहरीर दी है । थानाध्यक्ष राम प्रसाद बिन्द ने बताया कि तहरीर मिली है जांचोपरांत सम्बन्धित को धारा 376, 323, 506 में पाबन्द किया गया है व अग्रिम कार्यवाही जल्द की जाएगी ।




























































Leave a comment