Latest News / ताज़ातरीन खबरें

योग से होता है नैतिक एवम चारित्रिक विकास- डॉ.प्रभाकर यादव

जौनपुर : सरजू प्रसाद महाविद्यालय कचगांव जौनपुर में बी. एड.विभाग के छात्राध्यापकों के लिये पांच दिवसीय योग योग शिविर का आज सफलता पूर्वक समापन हुआ समापन के दौरान बीएड विभागाध्यक्ष प्रभाकर यादव जी ने कहा कि योग से नैतिक एवं चारित्रिक विकास होता है इसलिए प्रतिदिन हमे योगाभ्यास करना चाहिए तथा योग प्रशिक्षक राज यादव को प्रस्सति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। वही समापन के दौरान योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोनासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन,भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भांति, वाह्य प्राणायाम एवम अनुलोम विलोम का प्राणायाम का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
वही योग प्रशिक्षण शिविर समापन के दौरान अखिलेश प्रजापति जी ने कहा कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है इसलिए सभी लोगो को नियमित योगाभ्यास करना चाहिये।
कालेज के प्रबंधक अवधेश यादव ने योग प्रशिक्षण शिविर में आये हुए समस्त छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस मौके पर रीमा यादव, अनिक गोयल, प्रतिभा राय, मुलायम सिंह यादव, प्रशांत यादव,श्री राम निषाद, अरविंद यादव, नागेश कुमार,पूरन यादव, राजेश पाल, संध्या सिंह, एन. बी. यादव, शशिबाला सिंह,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh