Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजवादी पार्टी के महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का जोरदार स्वागत

नौपेड़वां(जौनपुर) आज दिन रविवार को लखनऊ से चल कर जौनपुर जा रही समाजवादी पार्टी के महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का मल्हनी विधानसभा में शम्भूगंज हाइवे पर महिला समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के महिला सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य माला शुक्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव,चित्रलेखा सिंह, माला शुक्ला सदस्य कार्यकारिणी ,तारा त्रिपाठी उपाध्यक्ष,रामा देवी, शुशीला देवी, रामधारी पाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,सोचनराम विश्वकर्मा विधानसभा अध्यक्ष, महावीर यादव ब्लाक अध्यक्ष, पंकज विश्वकर्मा बूथ प्रभारी, वेदप्रकाश यादव सेक्टर प्रभारी,अजय यादव पूर्व प्रधान, महेश शुक्ला व भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh