Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अवैध तमंचे के साथ एक धराया : खुटहन

खुटहन जौनपुर 26 दिसंबर : खुटहन थाना क्षेत्र के सेवई नाला पिलकिछा के पास एक अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में अभियुक्त के पास एक कारतूस व 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ गिरफ्तार अभियुक्त हैदर अली उर्फ पाले पुत्र होटल गोबराहा थाना खुटहन जनपद जौनपुर का निवासी है गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन में मुकदमा दर्ज किया गया। शाहगंज क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष खुटहन अश्विनी दुबे के नेतृत्व में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए हमेशा ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी हुई है उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने मैं उप निरीक्षक विजय शंकर सिंह अरुण कुमार सिंह रोहित पटेल संजय ओझा शामिल रहे.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh