Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कब्रिस्तान में दफन किए हुए लाश की मुड़ी गायब क्षेत्र में बना चर्चा

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी निवासी वसीम अहमद पुत्र समीउल्लाह उम्र लगभग 36 वर्ष की मौत 22 दिसंबर को हो गई थी। जिसको फत्तेपुर कब्रिस्तान में दफनाया गया था। आज शाम लगभग 4.00 बजे मृतक के चचेरे भाई मुख्तार अहमद कब्र पर दुआ करने गए। देखा कि मिट्टी खोदी गई है, उसमें से बांस को हटाया गया है और लाश की मुंडी कटी हुई है। कटी हुई मुंडी गायब है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस जांच में जुट गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कब्रिस्तान से शव की मूड़ी काटकर गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर चल रही है।
मृतक का बड़ा भाई समीर ने थाने में तहरीर दिया कि 22 को भाई समीर की मृत्यु होने के बाद उसे फतेहपुर कब्रिस्तान में दफन किया गया और आज उसके सर को धड़ से गायब कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गई है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh