Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी को बिलरियागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुराचार करने के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित युवक को शुक्रवार की सुबह ककरही दुलार गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र की निवासिनी एक किशोरी को 18 अगस्त की रात लगभग 10 बजे आरोपित युवक ने अपने साथ भगा ले गया था। इस संबंध में अपहृत किशोरी के भाई ने 22 अक्टूबर को बिलरियागंज थाना में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुचुई खाड गांव निवासी पवन शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे के विवेचना के दौरान पुलिस ने दर्ज मुकदमे की धारा 363/366/504 भादवि में बाद में 376 व ¾ पास्कों एक्ट की बढ़ोत्तरी की । एसपी के निर्देश पर बिलरियागंज थाना के सब इंस्पेक्टर हृदयानंद पाठक ने आरोपित पवन शर्मा को शुक्रवार की सुबह ककरही दुलार गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh