Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ का जोरदार स्वागत

अम्बेडकर नगर : समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने के बाद पहली बार जिला कार्यालय पहुचे विश्वनाथ यादव का समाजवादी पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओ ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया ।स्वागत से अभिभूत विश्वनाथ यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दिया है उसे वह पार्टी के नेताओ कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर निभाएंगे ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार छात्रों नौजवानों किसानों से जो भी वादा किया उसे पूरा नही किया अब यही छात्र नौजवान किसान इस सरकार को हटाने का मन बना लिए है इससे पहले कार्यालय पहुचे नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ यादव ने डॉ.राम मनोहर लोहिया ,डॉ.भीमराव अम्बेडकर,सरदार वल्लभ भाई पटेल,और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यर्पण किया । इस मौके पर पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त,विधायक सुभाष राय जिलाध्यक्ष रामशकल यादव सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ.अभिषेक सिंह मुजीब अहमद सोनू विधायक लालजी वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा,जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा यादव जिला पंचायत सदस्य अजित कुमार यादव,राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी संदीप वर्मा,जिला पंचायत सदस्य पुंडरी गौतम,पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष विजयभान यादव,छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो.सईम छात्र सभा जिला महासचिव मनोज यादव ने आदि उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh