Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ जनपद के बाजार क्षेत्र करहा में चार बड़ी औद्योगिक फैक्ट्री की इस हालात में है श्रमिक....

मऊ : जनपद के बाजार क्षेत्र करहा में चार बड़ी औद्योगिक फैक्ट्री है जिसमें सैकड़ों श्रमिक काम करते हैं और पूरे प्रदेश इनके ब्रांड का नाम है कम्पनी में काम करने वाले मजदूरों का श्रम विभाग ने आज तक किसी भी तरह का कार्ड नहीं बनाया है और न ही किसी प्रकार की सुविधाएं दी है किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलने से मजदूरों के परिवार के लिए दो जून की रोटी के लाले पड़े हैं बीड़ी बनाने वाले मजदूर और उनके परिवार ठंड में काफी संकट मैं गुजारा कर रहे हैं उनके कार्य में छोटे-छोटे बच्चे भी हाथ बंटाते रहते हैं उनके घर परिवार के लोग भी लगे रहते हैं बावजूद इसके न तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण होता है और ना तो फ्री में दवा मिलती है और ना ही उनके श्रम कार्ड का कोई लाभ मिल पा रहा है श्रमिक नवीन, महजबीन, कुलसुम, शहनाज ,यासमीन ,सब्रून बानू, जगधारी, माही, नूर ,सुभाष आदि का कहना है कि बाजार में एक श्रम विभाग का अस्पताल भी खुला था वह भी बंद हो गया है और आज तक हम लोगों कोई लाभ नहीं मिला है यहां तक कि सरकार द्वारा जो लाभ श्रमिकों के नाम पर आता है वह कौन उठाता है यह हम लोगों को पता नहीं आज तक कोई अधिकारी न तो जांच करने आया है ना उनका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है इस ठंडक में हम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन से मांग किया है कि श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करये और साथ ही सरकारी सुविधाएं दिलाने की मांग की है|


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh