Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दबंगों ने पत्रकार पर बोला जान लेवा हमला .....

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोड़सर ग्राम निवासी राजू प्रसाद पुत्र केरू राम ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही करीब आधा दर्जन से ऊपर लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पेशे से पत्रकार है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 दिसम्बर की सुबह वह अपने घर से आजमगढ़ जाने के लिए निकला। वह जैसे ही घर से कुछ दूर आया तभी गांव के करीब 8 लोगों द्वारा गोल बन्द तरीके से उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडा व चाकू, गड़ासा से जान लेवा हमला कर दिया गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गये और बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। इस दौरान बीच बचाव कर रहे मेरे पिता, भाई, चाचा व मेरे भतीजे को काफी गंभीर चोटे आई हैं। मेरा सिर फट गया है। पीड़ित ने इस बावत थाने में तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh