Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महराजगंज के कोतवाल बने हीरेन्द्र प्रताप सिंह पदभार किया ग्रहण

सगड़ी आजमगढ़ : जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने महराजगंज थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी का तबादला कर क्राइम ब्रांच में नियुक्त कर दिया तो वही दीदारगंज थाना पर एसओ पद पर तैनात रहे हीरेन्द्र प्रताप सिंह का प्रमोशन करते हुए उन्हें महराजगंज कोतवाल नियुक्त कर दिया है और कोतवाल हीरेन्द्र प्रताप सिंह महराजगंज कोतवाली पर अपना पदभार भी ग्रहण कर लिए हैं । आपको बता दें कि महराजगंज प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह बड़े ही तेज तर्रार के पुलिस अधिकारी है उन्होंने जहां भी अपनी सेवा दिया बड़े ही ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य का निर्वहन किया । और अपनी कार्यशैली से सबको प्रभावित किया कोतवाल हीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि मैं अपने महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाऊंगा तथा जो भी अपराध में लिप्त होगा उस पर कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी और पुलिस प्रशासन पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक से अपने कार्य का निर्वहन करेगा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh