Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ज्वैलरी के शोरुम से तीन शातिर महिला चोरनी ने लाखों रुपये के जेवरात पर किया हाथ साफ

जौनपुर - नगर के प्रतिष्ठित ज्वैलरी शोरुम पर पहुँची तीन महिला ग्राहकों ने जेवरात देखने के बाहने लगभग 6 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर बड़े आराम से हुई रफू चक्कर, नगर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हरलालका रोड स्थित श्री विश्वनाथ प्रसाद छंगनलाल सेठ ज्वेलर्स के यहाँ दिनांक 23/12/2021 की दोपहर लगभग 01:15 पर दाखिल हुई तीन शातिर महिला चोरनी ने कड़ी सुरक्षा के बीच आँखों से काजल चुराने जैसी कहावत को सिद्घ करते हुए 6 लाख रुपये के जेवरात पर बड़ी आसानी से किया हाथ साफ,

ज्वेलर्स व्यवसायी के मैनेजर अभिषेक ने बताया की उन्हें उस चोरी की वारदात के बारे में तब पता चला जब तीनों शातिर महिला चोरनी ने जेवरात चुरा कर बिना कुछ खरीदारी किए शोरुम से नौ दो ग्यारह हो गई, जिसके बाद शोरुम के मैनेजर द्वारा माल की गिनती करते हुए उन्हें यह पता चला कि सोने की चूड़ी देखने के बाहने तीनों शातिर चोरनी ने चार पीस चूड़ी और दो पीस कड़ा जिनका वजन 121.820 ग्राम था जिसकी किमत लगभग 6 लाख रुपये थी, उक्त घटना के तुरन्त बाद ही शोरूम के कर्मियों द्वारा तीनों शातिर महिला चोरनी को तलाश किया गया लेकिन उनका कही अता पता नहीं चला जिसके बाद शोरुम के संचालक द्वारा उक्त चोरी की घटना की तहरीर थाना कोतवाली में दिया गया हैं, वही तीनों शातिर महिला चोरनी का खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चला हैं,


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh