Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पलटा टैक्टर , पल्लेदार की दबकर हुई मौत : जौनपुर

खुटहन जौनपुर 23 दिसंबर खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव के मोड़ पर गुरुवार को ट्रैक्टर लगभग 15 फीट चकरोड से नीचे गड्ढे में पलट गया। जिसमें चालक बाल-बाल बच गया और पल्लेदार की ट्रॉली से दब जाने से मौत हो गई
उक्त गांव निवासी लगभग 45 वर्षीय ओमकार नाविक घर परिवार चलाने के लिए पल्लेदारी का काम करते थे । सुबह ओमकार नाविक रामनगर बाजार में सामान उतारकर वापस गांव से सामान लादने जा रहा था। ट्रैक्टर उन्हीं का साथी चला रहा था। ट्रैक्टर राजमार्ग से जैसे ही गांव के खड़ंजा मार्ग पर मुड़ा, अचानक ईंटें खिसक जाने से ट्रैक्टर बेकाबू होकर बगल में तकरीबन 15 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। आसपास के लोग ट्रैक्टर को पलटते हुए देखते ही भागते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बांस-बल्ली लगाकर पल्लेदार को निकाल कर तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग ओंकार को लेकर घर चले आए जिसकी थोड़ी ही देर के बाद घर पर मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh