Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जीएसटी बढ़ाने पर सपा व्यापार सभा ने वित्त मंत्री को भेजा पत्रक

जौनपुर। कपड़े, फूट बियर, जूते, चप्पल, ईंट पर जीएसटी बढ़ाने के विरोध में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने वित्त मंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष संजीव साहू के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष वर्मा से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जब से उपरोक्त सामग्रियों पर जीएसटी बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है, तब से इस क्षेत्र से जुड़े लोगों में भयंकर आक्रोश है, क्योंकि छोटा व्यापारी बढ़े टैक्स के अनुरूप कपड़े, जूते, चप्पल की कीमत तो बढ़ा नहीं पायेंगे। जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने कहा कि 12 प्रतिशत जीएसटी बढ़ाकर सरकार ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। इससे व्यापारी आत्महत्या करने पर मजबूर हो जायेगा। इस अवसर पर नवीन यादव, अंजुम सिद्दीकी, रोहित बैंकर, विकास वर्मा, रेयाजुद्दीन अल्वी, शेष कुमार मिश्रा, अखिलेश वर्मा, प्रवीण कुमार सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh