अनियंत्रित ट्रैक्टर का निकला चक्का ,पलटी टैक्टर बाइक सवार एक युवक की मौत एक की हालत गंभीर...
मऊ : तहसील मोहम्मदाबाद गोहना मुख्यालय घोसी को जाने वाले मुख्य मार्ग परासखाड़ वलीदपुर गेट के पास गुरुवार के सायंकाल 4:45 पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर का अगला चक्का निकलने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसके चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया है,जिसमें एक की हालत नाजुक होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई साथ ही दूसरे घायल युवक को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है
जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय मोहम्मद हंजला पुत्र मिसबाहुद्दीन व 18वर्षीय असद पुत्र फैजुररहमान निवासी नगर पंचायत मोहल्ला अहमदनगर नई बस्ती जो कि वलीदपुर से मोहम्मदाबाद गोहना की तरफ आ रहे थे आ रहे थे, कि मोहम्मदाबाद गोहना की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही एक ट्रैक्टर का चक्का निकल गया ,जिसकी वजह ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमें मोहम्मद असद 18 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई।मौके पर चौकी इंचार्ज वलीदपुर लाल बहादुर प्रसाद एवं पंकज यादव पुलिस बल के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने को सुपुर्द कर दिया इस हृदय विदारक घटना से काफी देर तक सड़क जाम रही ट्रैक्टर ट्राली हटने के बाद रास्ता खुलवाया गया |



























































Leave a comment