Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कुल 25 को प्रतिकात्मक रूप से घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण

आजमगढ़ 23 दिसम्बर-- जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील सदर, निजामाबाद, बूढ़नपुर, मेंहनगर व लालगंज के 5-5 लाभार्थियों (कुल 25) को प्रतिकात्मक रूप से घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। शेष 27019 लाभार्थियों को तहसील स्तर से एसडीएम/तहसीलदार एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि आज तहसील सदर, निजामाबाद, बूढ़नपुर, मेहनगर व लालगंज के कुल 462 ग्रामों के 27044 लाभार्थियों को घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। पूर्व में 77 ग्रामों के 5327 लाभार्थियों को घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 539 ग्रामों के 32371 लाभार्थियों को घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-23-12-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh