Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये 24 को जागरूकता शिविर

आजमगढ़ 23 दिसम्बर-- जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 24 दिसम्बर 2021 को जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य मा0 श्रीमती संगीता तिवारी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन, आजमगढ़ के सभागार में पूर्वान्ह 11ः45 बजे से आहूत किया गया है।
उन्होने सर्व साधारण को सूचित किया है कि दिनांक 24 दिसम्बर 2021 को पूर्वान्ह में 11ः45 बजे पुलिस लाइन, आजमगढ़ के सभागार में आहूत जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की हिंसा/अत्याचार/शोषण से पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों के निस्तारण हेतु बैठक स्थल पर पहुचें।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-23-12-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh