Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ख़बर का असर ,पत्रकार की चौतरफ़ा प्रसंशा

सगड़ी आजमगढ़ : पत्रकार के खबर का दिखा असर, क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू। समाज सेवाएं आए दिन समाजसेवी , नेताओं , संगठनों , द्वारा होती ही रहती हैं परंतु देश का चौथा स्तंभ पत्रकार समाज भी जनसेवा में पीछे नहीं रहता उसी कार्य कर को महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा ने कर दिखाया है । आपको बता दें कि आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज से कप्तानगंज जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग से जुड़कर नवादा पेट्रोल पंप के समीप से एक सड़क मार्ग सीधे सोनपरा , ब्रृजमनी कुंम्हवट होते हुए कौड़िया स्थित मुख्य हाइवे को जोड़ता है जो बीते वर्ष से काफी क्षतिग्रस्त हो गया था सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे थे इस संबंध में क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा मार्ग को दुरुस्त कराने हेतु कई बार संबंधित जिम्मेदारों को संज्ञान दिलाया परंतु किसी ने इसका सुध नहीं लिया । यह बात जब स्थानीय पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा को लगी तो वह काफी आहत हुए और उन्होंने स्थानीय विधायक नफीस अहमद से मार्ग की मरम्मत हेतु आग्रह किया तो स्थानीय विधायक ने सत्ता में सरकार ना होने से मजबूर होने का कारण बताया और कहा कि हमारी लड़ाई विधानसभा से लेकर सदन तक जारी रहेगा । परंतु स्थानीय पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा यही चुप नहीं बैठे और उन्होंने जर्जर मार्ग की समस्या को यह खबर बड़े ही प्रमुखता से GGS NEWS 24 पर प्रकाशित करते हुए सीधे लखनऊ स्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के ऑफिस पर शिकायत करते हुए मार्ग को दुरुस्त कराने का मांग किया । जिसका संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों द्वारा मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है और वही स्थानीय पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा का क्षेत्रीय ग्रामीण भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे ।

बाईट सुनील तिवरी (बाक्सर )समाजसेवी


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh