Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अज्ञात कारणो से गरीब का आशियान व घर मे रखा समान जल कर राख ,जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया सहयोग के लिये हाथ

खुटहन (जौनपुर) : खुटहन थानाअंतर्गत खानपुर अंगुली में बीती रात गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे रखा ग्रहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। उक्त ग्राम प्रधान ने बताया की सुरेश,रमेश पुत्र कैलाश के आशीयाने मे बीती रात में आग लग जाने से सब समान जलकर खाक हो गया। जो भी सम्भव मदद हो पाया किया गया
जानकारी के अनुसार रात में अचानक छप्पर धू-धू कर जलने लगा। गाव वालों ने शोर मचाया तो शो रहा पूरा परिवार घर से अपनी जान बचाकर बाहर निकल भागे लेकिन ठंडी का मौसम होने के कारण ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन तब तक ग्रहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। सुबह इसकी सूचना खुटहन पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव यादव को हुआ तो उन्होंने खाने-पीने से और पूरे परिवार को कंबल वितरण किया। सपा विधायक यादव ललई के बाद बसपा प्रतिनिधि भी सहयोग के लिए आगे आये और जहा तक हो सका सम्भव मदद किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh