Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रोजगार मेले मे 278 अभ्यर्थी का हुआ चयन

●15 कंपनियों ने किया प्रतिभाग राज मंत्री गिरीश चंद यादव ने फीता काटकर मेले का किया उद्घाटन

करंजाकला जौनपुर।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर मे बुधवार राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने फीता काटकर रोजगार मेले का उद्घाटन किया मेले में आए अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि आईटीआई करने वाले छात्र को रोजगार प्राप्त होने की अपार संभावनाएं होती हैं,
आईटीआई कर चुके छात्रों को रोजगार मेले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि रोजगार प्राप्त करने का द्वार सीधा रोजगार मेले से खुला है जिन अभ्यर्थी का चयन रोजगार मेले में हुआ है उन सब से अन्य अभ्यर्थियों को सीख लेना चाहिए और आगे उसी दिशा में काम करके सफलता प्राप्त करना चाहिए।

संयुक्त निदेशक भगवत दयाल ने मेले में आए सभी अभ्यर्थियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि रोजगार मेला का अर्थ है रोजगार देना और आईटीआई कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेला बहुत ही महत्वपूर्ण है इस मेले में आईटीआई के अभ्यर्थियों को जरूर भाग लेना चाहिए।

रोजगार मेले में कुल 15 कंपनियों ने प्रतिभाग किया और 278 अभ्यर्थियों का चयन हुआ,राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, शाहगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक अधिकारी राजीव सिंह द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर राकेश पाल,अभय शर्मा, चंद्रेश कुमार, सुप्रिया राय, पूनम वर्मा,अतुल श्रीवास्तव,रोहित कुमार बिंद, अतुल कुमार श्रीवास्तव, राजमुनी गुप्ता, सुनील सिंह कुशवाहा,पीएन यादव समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh