Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जाड़े के दिनों में माहवारी में दर्द क्यों बढ़ जाता है जानिए डॉ मारिया फारुकी से

जौनपुर जिले की शाहगंज की एक निजी महिला चिकित्सक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मारिया फारुकी का कहना है कि ठंडी के दिनों में महिलाओं में मासिक के समय दर्द का बढ़ जाना एक साधारण सी बात है। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी की कमी, विटामिन डी की कमी, पाचन की समस्या, योगा और व्यायाम ना करना आदि कारण से महिलाओं में ऐसी समस्याएं मौसम परिवर्तन के कारण होती हैं। उनका कहना है कि गर्मियों की अपेक्षा जाड़े में धूप कम मिलती है जिसके कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है और हमारे शरीर में हार्मोंस प्रभावित होता है। शरीर में पानी की कमी के कारण भी महिलाओं में माहवारी में दर्द बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।उनका कहना है कि जाड़े में ऐसा होना स्वाभाविक है।पाचन की समस्या उत्पन्न होने पर भी ऐसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं यदि ऐसी दिक्कतें होती हैं तो हमें चिकित्सकों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योगा, व्यायाम करके इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है इसके अतिरिक्त दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए इसके अलावा गर्म हल्दी- दूध का सेवन करना चाहिए। बाहर चलने फिरने में समस्या होती है तो छत पर ही चहल कदमी करनी चाहिए ताकि शरीर में रक्त का प्रवाह निरंतर होता रहे और इससे रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है। ऊनी लोवर पहन कर धूप में अधिक समय तक नहीं रहना चाहिए बल्कि सूती कपड़े पहन कर धूप में रहकर विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है उन्होंने कहा कि इसमें अधिक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh