पिपरहा दुलियावर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर पर सुविधाओं का अभाव
सगड़ी-आजमगढ़ :- जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत पिपरहा दुलियावर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर पर सुविधाओं का काफी अभाव है । विद्यालय परिसर में आए दिन गंदगी व कूड़ा पड़ा रहता है । विद्यालय पर तैनात प्रधानाचार्य माधुरी देवी और कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रताप मौर्य ने बताया कि हमारे विद्यालय पर सुविधाओं का काफी अभाव है यहां साफ-सफाई हेतु क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मी सक्रिय नहीं रहता फोन करने पर ही साफ सफाई कर चला जाता है फिर समय से अपने आप उपस्थित नहीं होता । वहीं विद्यालय के आस पास मैदान का अभाव है ज्यादातर लोग विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण बनाए हुए हैं वहीं विद्यालय परिसर पर स्कूली बच्चों को बैठने हेतु ब्रेच व डेस्क की भी व्यवस्था नहीं की गई है जिससे विद्यालय के स्कूली बच्चे जमीन पर टाट पर बैठने हेतु मजबूर है और अन्य कई और असुविधाएं विद्यालय परिसर पर पड़ी हुई है । समस्याओं के संबंध में कई बार संबंधित उच्च अधिकारियों से समस्याओं को दूर करने हेतु हम लोगों ने संज्ञान दिया परंतु आज तक किसी ने कोई सुध नहीं लिया । वहीं सरकार विद्यालयों पर तमाम सुविधाओं का दावा करती रहती है परंतु कुछ लोग इस दावे को अनसुना करने में बाज नहीं आ रहे है । विद्यालय परिसर पर कई सुविधाओं के अभाव से बच्चों को काफी परेशानी होती है शासन प्रशासन के संबंधित जिम्मेदार इसका संज्ञान नहीं ले रहे जो बेहद ही सोचनीय विषय है ।



























































Leave a comment