Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सफाई कर्मियों की लापरवाही से गंदगी का अंबार लगा : ठेकमा

ठेकमा आजमगढ़ : ठेकमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बेला खास बरबसपुर में कूड़े करकट के अंबार गंदगी से ग्रामीण परेशान सरकार द्वारा गांव गांव में स्वच्छता अभियान को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री द्वारा झाड़ू लगाकर किया गया था कुछ दिन स्वच्छता अभियान चला अधिकारी और कर्मचारी सभी लोग झाड़ू लेकर गांव घर गली व मोहल्ले की सफाई की लेकिन धीरे-धीरे या खत्म होता गया गांव में नियमित सफाई होती रहे जिसके लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई लेकिन ज्यादातर गांव में सफाई कर्मी दिखाई नहीं देते है जिसका परिणाम है कि गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे आए दिन बीमारियों का खतरा बढ़ते जा रहा है ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग लगभग 2 साल से सफाई कर्मी को देखे ही नहीं कि हमारे गांव की सफाई कर्मी कौन हैं हम लोगों के बच्चे स्कूल जाते हैं तो रोड पर ज्यादातर गंदगी है कुछ लोग रोड पर कुछ लोग सौच भी करते हैं जिससे इस रास्ते से अगर कोई गाड़ी गुजरती है तो उससे बचने के लिए स्कूली बच्चे साइड लेते हैं तो गनदगी में गिर जाते हैं इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh