अगलगी से दो रिहायशी मड़ई जलकर खाक, अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान नष्ट
मऊ : अगलगी की घटना से मजदूर बुद्धि राम पुत्र भुवन राम निवासी परमानन्द पट्टी थलइपुर परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया, कोतवाली क्षेत्र हलधरपुर के परमानन्द पट्टी के बुद्धि राम के रिहायशी मड़ई में आग लगने से उसकी गृहस्थी ही खाक हो गयी।उसके सपने चकनाचूर हो गए। सोमवार को शाम 6 बजे के करीब ठण्ड में तापने के लिए लगाई गयी आग से छटकी चिंगारी से रिहायशी मड़ईयां अचानक धू-धूकर जलने लगी। मड़ई से आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। घंटों प्रयास के बाद भी आग पर काबू पाया नही गया, देखते ही देखते बुद्धि राम की मड़ईयां पूरी तरह जल चुकी थी। अगलगी की इस घटना से मजदूर परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।।
जानकारी के अनुसार बुधिराम की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है, जो किसी प्रकार मजदूरी करके अपने परिवार की आजीविका को चला रहे हैं। ।
बुद्धिराम ने बताया कि रिहायशी मड़ई के अंदर धान, गेहूं, चावल के अलावा पशुओं के लिए चारा, कपड़े, बिस्तर व अन्य घरेलू उपयोग के सामान रखे । इस घटना से उसके समक्ष सिर छिपाने के लिए आशियाना व खाने के लिए अनाज की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ग्रामीणों ने दोनों परिवारों को अहेतुक सहायता राशि दिए जाने की मांग की हैं।लोगों ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाया है।



























































Leave a comment