Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय बालिका गृह का किया वर्चुवल निरीक्षण

मऊ : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार रामेश्वर, अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ महोदय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.12.2021 को राजकीय बालिका गृह ग्राम-निधरिया,जनपद-बलिया का वर्चुवल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूछताछ में प्रभारी अधीक्षिका, माधुरी श्रीवास्तव, राजकीय बालिका गृह ने बताया कि वर्तमान में बालिका गृह में कुल 95 किशोरियां है जिसमें मऊ जनपद की 9 किशोरियां रह रही है तथा उनमें 2 किशोरियों के साथ एक-एक बच्चे है। भोजन के बारे में पूछताछ में प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि सभी किशोरियों को मीनू के अनुसार भोजन व नाश्ते उपलब्ध कराये जाते है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ द्वारा प्रभारी अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि किशोरियों तथा उनके साथ रह रहे बच्चों की देख-रेख हेतु उचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही साथ बच्चों को उचित मात्रा में दूध व अन्य पौष्टिक आहार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराये तथा ठंड से बचाव हेतु किशोरियों व उनके साथ रह रहे बच्चों हेतु गर्म कपडें, रजाई तथा अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायें। पूछताछ में प्रभारी अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि राजकीय बालिका गृह में कुल 11 जनपदों की किशोरियां रह रही है। सुरक्षा संबंधी पूछताछ में अधीक्षिका द्वारा बताया गया प्रत्येक दिन दो महिला एवं दो पुरूष होमगार्डों की ड्यूटी रहती है। इस दौरान बालिका गृह की किशोरियों से उनके स्वास्थ्य तथा अन्य किसी प्रकार की असुविधा के सम्ब्ंाध में जानकारी प्राप्त की गयी, किसी किशोरी ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। सचिव जिला विधिक सेवा   प्राधिकरण,मऊ ने प्रभारी अधीक्षिका को बालिका गृह मंे रह रही बालिकाओं के बाबत साफ-सफाई एवं कोविड-19 से बचाव हेतु सोशल डिस्टेन्सिग के सम्बन्ध में दिशा- निर्देश प्रदान किया गया, और उपयुक्त मात्रा में सैनेटाइजर, मास्क एवं साबुन की उपलब्धता हेतु अधीक्षिका को निर्देशित किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh