निजामाबाद थाने पर विदाई समारोह में दो चौकी इंचार्जो की धूमधाम से विदाई
निज़ामाबाद आज़मगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए जनपद में पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल में निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह तथा रसीद गंज चौकी प्रभारी मोतीलाल पटेल का स्थानांतरण हो जाने पर निज़ामाबाद थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय द्वारा थाना परिसर में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें समस्त पुलिस स्टाफ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,ग्राम प्रधान पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।पुलिस स्टाफ और नागरिकों ने माल्यार्पण कर उन्हें उपहार देकर विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना भी की। फरिहा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह तथा रसीद गंज चौकी प्रभारी मोती लाल पटेल ने क्षेत्र के लोगों द्वारा सहयोग करने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया पत्रकार बंधुयों का भी उन लोगो ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगो ने हमेशा परिवार की तरह प्यार और सम्मान दिया वह कभी न भूलने वाली यादों को अपने साथ ले जाने की बात भी कही इस मौके पर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय उपनिरीक्षक धनंजय शुक्ला उपनिरीक्षक पवन शुक्ला उपनिरीक्षक शमशाद अली उप निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी
प्रधान अबुसाद प्रकाश चौरसिया,का0सुमित कुमार,आलोक सिंह,सौरभ पांडेय सहित समस्त पुलिस स्टाफ और नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment