Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अतिक्रमण को हटाने के पुलिस कर्मियों ने दिखाई सख्ती

निज़ामाबाद आज़मगढ़ : निज़ामाबाद नई सड़क पुरानी सब्जी मंडी पर रोड पर ठेलों खोमचों द्वारा अतिक्रमण करके पूरे रोड को जाम करके बाजार में लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिए थे जिसके कारण कस्बे के अंदर के दुकानदार काफी परेशान हो गए थे उन दुकानदारो की रोजी रोटी प्रभावित हो जा रही थी लोग कस्बे के अंदर आने में हिचकिचाते थे क्योंकि पूरे रोड पर ठेलों वालो का आतंक था कस्बे के अंदर के दुकानदार कई बार अपनी शिकायत उच्चाधिकारियों के समक्ष किये प्रशासन ने इस बात को संज्ञान में लिया और पूर्व थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने पूरे रोड को जाम से मुक्ति दिलाते हुए 2 पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगवा दिए तब से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था मगर आज फिर ठेले घोमचो वालो ने रोड को अवरुद्ध करते हुए अतिक्रमण करना शुरू किया इस बात की जानकारी होते ही निज़ामाबाद थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ पहुँचकर ठेलों और खोमचों वाले जो अतिक्रमण किये थे उन लोगो से रोड साफ कराए तब जाकर किसी तरह से जाम से मुक्ति मिली थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने ठेलों और खोमचों वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब रोड किसी ने अवरुद्ध किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh