Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाज में गरीबो पर हो रहे अन्याय को नजर अंदाज कर रही भाजपा सरकार:रामरतन विश्वकर्मा

करंजाकला जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर के कोतवालपुर में हुई दो पक्षों में मारपीट और आगजनी के मामले में राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार मुकेश विश्वकर्मा के परिजनों से से मुलाकात कर साहस देते हुए की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में विश्वकर्मा समाज पर हो रहे अन्याय को नजरअंदाज सिया जा रहा, आज विश्वकर्मा समाज हर तरफ से समाज में दबा हुआ है और जब भी उन पर हो रहे अत्याचारों को लेकर वे आवाज उठाने का प्रयास करते हैं तो उन्हें दबा दिया जाता है जो घनघोर अन्याय है हम सब तब तक लड़ते रहेंगे जब तक इस पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता,

राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पिछड़े वर्गों में विश्वकर्मा समाज को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और हम अपने जीते जी कभी नहीं होने देंगे अगर सुनवाई नहीं हुई तो हम उच्चाधिकारियों तक मामले को ले जाएंगे और इस मामले को जरूर हल कर आएंगे, क्योंकि आज इस भारती जनता पार्टी की सरकार में विश्वकर्मा समाज पर हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज किया जा रहा है जो निंदनीय है हम सब एकजुट होकर आवाज उठाएंगे और जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक अडिग रहेंगे। और अपने तरफ से हर संभव मदद करेंगे इस मौके पर उपाध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा,करंजकला ब्लॉक अध्यक्ष मिंटू विश्वकर्मा,प्रवक्ता सुजीत कुमार पांडे, महासचिव हरीश कुमार सिंह समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh