सेतु निगम के निर्माण कार्य से आमजन परेशान
जौनपुर। सेतु निगम द्वारा जौनपुर सिटी स्टेशन के समीप ओवर ब्रिज के पश्चिम बनाई जा रही सड़क लोगों के संकट का सबब बनती जा रही है जिसको लेकर सद्भावना कॉलोनी उमरपुर हरि बंधन पुर के लोगों ने कई बार आपत्ति दर्ज कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने का प्रयास किया लेकिन सेतु निगम के अभियंता मनमानी पर उतारू रहे और मनचाहे तरीके से निर्माण कार्य पूरा करा रहे हैं सद्भावना कॉलोनी के निवासी मंगला प्रसाद पाठक ने बताया कि यह निर्माण कार्य लोगों के आवागमन को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा और आए दिन यहां पर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों को इसकी कोई परवाह नहीं और वह आंख बंद कर मनमानी कर रहे आपको बता दें कि पिछले दिनों अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर सेतु निगम के इंजीनियरों से लोगों ने मिलकर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि सेतु निगम सड़क निर्माण में घोर लापरवाही कर रहा यही नहीं जनता की सुविधाओं को अनदेखी भी की जा रही इसमें जल निकासी की समुचित प्रबंधन नहीं है लेकिन अभी तक अधिकारियों के तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया जारी नहीं किया गया है। सद्भावना कॉलोनी के निवासी जी एन दुबे राजेंद्र पांडे सीएसके गुप्त प्रमोद शुक्ला उदय राज चौहान पन्ना लाल यादव आशीष सिंह मंगला प्रसाद पाठक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अगर हमारी बातें नहीं मानी गई तो हम जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस निर्माण कार्य की जांच होने की मांग करेंगे।



























































Leave a comment