छात्रवृत्ति के लिए जल्द करें आवेदन : मऊ
मऊ: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि पूर्व दशम योजना में संस्था स्तर से छात्र एवं छात्राओं के अग्रसारण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 निर्धारित है जबकि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना एवं मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना में छात्र-छात्राओं के आवेदन की तिथि 31 दिसंबर 2021 तथा संस्था की लॉगइन से आवेदनों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाएं जिनके छात्र-छात्राओं द्वारा भारत सरकार अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में आवेदन किया है को अवगत कराना है कि उपरोक्त वर्णित तिथियों तक अपनी लॉगिन पर प्रदर्शित समस्त पात्र छात्र-छात्राओं का डाटा नियमानुसार अग्रसारित करते हुए पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 1 जनवरी 2022 तक तथा दशमोत्तर एवं मेरिट कम मींस योजना में 16 जनवरी 2022 तक समस्त अग्रसारित छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी अपने अपने विकासखंड स्तरीय जनपद स्तरीय शिक्षा अधिकारियों से अग्रसारित कराते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मऊ में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।



























































Leave a comment