Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पति की,पत्नी ने बाहर वाली के साथ कर दी...

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ, जिसमें पत्नी ने प्रेमिका की पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पति को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी शहजाद की शादी 16 साल पहले शायमा से हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं। कुछ समय से शहजाद का एक हिंदू लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका शायमा को शक था। गुरुवार को शायमा ने अपने जीजा के साथ शहजाद का पीछा किया और उसे प्रेमिका के रामबाग कॉलोनी स्थित किराए के मकान में पकड़ लिया। पति को प्रेमिका के साथ देख शायमा का गुस्सा फट पड़ा और उसने प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। शहजाद ने प्रेमिका को बचाने की कोशिश की, लेकिन शायमा ने बाल नोचकर और मारपीट कर अपना गुस्सा निकाला। इस दौरान प्रेमिका भी धमकी देती रही।
हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शहजाद को हिरासत में ले लिया। शायमा ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
शायमा ने बताया कि उसकी शहजाद से 2016 में लव मैरिज हुई थी और उनकी दो बेटियां (4 और 5 साल की) हैं। पिछले तीन महीनों से शहजाद प्रेमिका को किराए के मकान में रखकर उसे धोखा दे रहा था। घटना के दौरान शायमा ने गुस्से में कहा, “इस लड़की ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मेरे बच्चों को भी लाओ, वो अपने पिता की करतूत देखें।” शहजाद ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन शायमा गुस्से में थी और उसे झटक कर दूर करती रही।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले परिजनों ने पंचायत कर शहजाद को प्रेमिका से दूर रहने की चेतावनी दी थी। उसने वादा भी किया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रेमिका ने पुलिस के सामने शहजाद के साथ रहने की जिद की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh