Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवती के साथ किया गया छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

बिलरियागंज /आजमगढ । स्थानीय थाना क्षेत्र की युवती के साथ छेड़खानी किया गया। युवती का कहना है कि मेरे ऑटो रिक्शा के ड्राइवर शाह आलम उर्फ मुन्ना पुत्र अजीमुल्ला द्वारा मेरे  मोबाइल पर फोन किया कि तुम आकर ऑटो चलाने का पैसा नई चौक से ले जाओ मैं नई चौक पर समय 6 बजे के करीब पहुंची तभी ड्राइवर व उसका साथी मदन पुत्र स्वर्गीय मूलचंद के साथ ऑटो रिक्शा में शराब पी रहा था। पीड़िता का आरोप है यह दोनों मुझे जबरदस्ती ऑटो रिक्शा में बैठाकर गोरिया बाजार घूमाते हुए विन्दवल बाजार की तरफ ले जाने लगे मेरे चिल्लाने पर मुझे धमकी देते हुए मेरा मुंह बंद कर दिया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगे इसके बाद मै चिल्लाई व रोती रही लेकिन वे लोग मेरी एक न सुने । उसी समय परिजनों को फोन कर  नसीरपुर से अटकहिया के तरफ जाने वाले रास्ते पर बुलाई तो  परीजन  मेरे पिता राजेंद्र प्रसाद मुझे  लेने आए और ऑटो चालक  आलम उर्फ मुन्ना पुत्र अजीमुल्ला और उसके साथी मदन ने ऑटो रिक्शा छोड़कर फरार हो गया मेरे पर जनों द्वारा तुरंत थाने जाकर बिलरियागंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे को अवगत कराया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के आदेशानुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh