Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को पवनसुत के भक्तों ने भंडारे का आयोजन कर विविध भोज्य पदार्थ राहगीरों को प्रसाद में किए वितरित

जलालपुर अम्बेडकर नगर । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह चतुर्थ मंगलवार को भक्तों ने भगवान श्री राम के प्रिय भक्त बल,बुद्धि, विद्या के प्रतीक मंगल मूरति  हनुमानजी की आराधना की।  व्यापारी मनीष सोनी और पीयूष सोनी  ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए भंडारे की शुरुआत की। यह आयोजन रामा इंटरप्राइजेज मित्तुपुर रोड जलालपुर के दुकान पर लगे पंडाल में एडवोकेट गिरीशचंद सोनी,संतोष यादव,आत्माराम गुप्ता,प्रिंस सोनी,विनीत जायसवाल,विनीत जायसवाल,आशीष सोनी, नगर महामंत्री विकाश निषाद समेत भक्तगणों ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया । व्यापारी मनीष सोनी ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व होता है हनुमानजी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे इसके लिए वह  प्रार्थना करते हैं। वहीं रजिस्ट्री मोड पर जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कड़कड़ाती धूप की तपन से परेशान राहगीरों को प्रसाद में आम का जूस  बांटा गया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,व्यापारी अमित गुप्ता ,सीताराम अग्रहरि,आदित्य गोयल,बबलू गौड़ आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भक्ति भजनों के साथ हनुमान जी के जयकारे लगते रहे जो लोगों में आस्था का संचार करते दिखे। यादव चौराहे पर श्री सेवा सहयोग के बैनर तले समाजसेवियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। विधिवत पूजन अर्चन के दौरान केशव श्रीवास्तव,लालजी गुप्ता,अनिल जायसवाल , आशाराम मौर्य, मुन्नालाल जायसवाल,दुर्गेश अग्रहरि, सीतलाप्रसाद मौर्य,शगुन मिश्र,दिलीप यादव समेत मौजूद रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh