Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधिवक्ता एसडीएम के बीच उत्पन गतिरोध को समाप्त करने के लिए वार्ता के लिए तहसीलदार फूलपुर ने तहसील बार एशोशिएसन फूलपुर के अध्यक्ष को लिखा पत्र

दीदारगंज आजमगढ़ । तहसीलदार के पत्र के सापेक्ष मंगलवार दिन में दस बजे तहसील बार संघ अध्यक्ष विनोद  यादव की अध्यक्षता में संघ भवन पर अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई बैठक में आपसी बात विचार के बाद तहसीलदार से वार्ता करने का निर्णय लिया गया जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक टीम गठित की गई।

   इस टीम में अध्यक्ष विनोद यादव मंत्री संजय यादव सहित वरिष्ठ अधिवक्ता राम नरायन यादव इंदुशेखर पाठक रमेशचंद्र शुक्ला इस्तेयाक अहमद घनश्याम तिवारी आदि अधिवक्ता तहसीलदार फूलपुर कमल कुमार सिंह के कार्यालय पहुंचे ।तहसीलदार फूलपुर ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से विवाद का कारण जाना और कैसे गतिरोध समाप्त होगा इस पर राय मांगी तहसीलदार और अधिवक्तागण के बीच लगभग एक घण्टे तक वार्ता बिचार विमर्श हुआ ।तहसीलदार फूलपुर ने कहा कि मंत्री संजय  के विपक्ष को भी बुलाया जाय तथा उपजिलाधिकारी अधिवक्ता की उपस्थित में बात होने पर इस समस्या का निराकरण हो सकता है ।अधिवक्ता तहसीलदार फूलपुर में आपसी सहमति बनी और निर्णय हुआ अगली बैठक में सभी पक्षों की उपस्थित में वार्ता कर हल निकाला जाएगा ।संघ अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि जब तक कोई निर्णय नही हो जाता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी ।अधिवक्ता साथी को न्याय मिलने तक यह हड़ताल चलती रहेगी ।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh