Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मारपीट में वृद्ध की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ । दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर गांव में रविवार को बिंद परिवार में एक लड़की की शादी थी, जहां पर पौने बारह बजे के करीब मनीष बिंद पुत्र मदनलाल 20 वर्ष शादी देखने गया था, मनीष बारात में पहुंचा तो पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया, तो जान बचाकर मनीष अपने घर पर भाग आया, तो मनबढ़ लोग घर पर भी चढ़ आये और लाठी डंडों से मारने पीटने लगे, बीच बचाव करने गए मनीष के दादा (बाबा) बरसातू उम्र 70 को भी मनबढ़ मारने पीटने लगे जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई, और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज क्षेत्र के फुलेश स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक बरसातू के पुत्र मदनलाल ने गांव के राकेश बिंद, भारत बिंद, विवेक बिंद, अनिल बिंद, और राजू बिंद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh