ऐतिहासिक भेलहिया दरगाह मेला प्रारंभ ,मेला के पहले दिन भेल का रस पीने के लिए जूटे दूरदराज के लोग,पुलिस प्रशासान दिखी मुस्तैद
सरायख्वाजा जौनपुर। दीपावली के पर्व पर लगने वाला ऐतिहासिक भेलहिया मेला रविवार से प्रारंभ हो गया है। यह मेला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर में प्रतिवर्ष 3 दिन के लिए लगता है।
गिरधरपुर गांव में बने राउर बाबा तथा भुनगा माता मंदिर पर लोग इस दिन दर्शन करके बगल में तालाब में स्नान करते हैं और ग्रसित बीमारियों से निजात पाने की कामना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इस पवित्र स्थल पर भेल का रस पीने से गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को निजात मिलती है इसी मान्यता के साथ हर वर्ष यहां पर दीपावली के शुभ अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। मेला के पहले दिन दूरदराज से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भेल के रस का सेवन किया और मेला में स्थित धार्मिक स्थल का पूजा पाठ करके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मेला में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक भीड़ एकत्रित होगी और इस बार खरीदारी में भी वृद्धि होगी,
तीन दिन के लिए चलने वाले इस ऐतिहासिक मेला में गिरधरपुर गांव से सटे पतहना,जमीन पकड़ी,भकुरा,कोठवार समेत दर्जनभर गांव से सैकड़ो लोग आकर मेला आनंद लेते है।
*मेला में पुलिस बल दिखी मुस्तैद, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा*
जौनपुर।दीपावली के अवसर लगने वाले ऐतिहासिक भेलहिया मेला में पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। सीओ सदर एसपी उपाध्याय ने रविवार दोपहर मेला स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया, दुकानदारों से बातचीत की तथा बेहतर की सुरक्षा देने वादा किया, सीओ सदर एसपी उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है तथा किसी भी तरह से कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सरायख्वाजा थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे.
























































Leave a comment