जल्द ही UP में सड़कों से हटेंगी जुगड़ से चलने वाली बसें, रोडवेज में 75% होंगी अनुबंधित बसें, खटारा परिवहन बसों से मिलेगा छुटकारा
उत्तर प्रदेश में सरकारी बसों को धक्का देते हुए, वाइपर और गियर को जुगाड़ से चलाते हुए कई तस्वीरें आज-कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं है. यह तस्वीरें यूपी के खस्ताहाल बसों की हालत बताने के लिए काफी है. अब सरकार ने इन बसों को सड़कों से हटाने का फैसला किया है. कहा जा रहा है उत्तर प्रदेश में जल्द ही खटारा बसों से छुटकारा मिलने जा रहा है.
इसके लिए प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वरलू की तरफ से एक आदेश भी जारी कर दिया गया है. प्रमुख सचिव की तरफ से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्दी अब खटारा बसों को परिवहन में नहीं चलाया जाएगा, उसकी जगह नई बसें चलाई जाएंगी. यात्रियों को खटारा बसों से छुटकारा दिलाने के लिए परिवहन निगम अब अनुबंधित बसों का सहारा लेने जा रहा है.
प्रमुख सचिव परिवहन के मुताबिक अब सिर्फ 25% बस सेवाएं निगम की होंगी, बाकी 75% बस सेवाएं अनुबंधित बसों की होंगी. फिलहाल में यूपी परिवहन निगम के बेड़े में लगभग 75% बसें अपनी और 25% अनुबंधित बसें हैं. इसे जल्द से जल्द परिवर्तित करके 25% निगम की बसें तथा अनुबंधित वाली 75% अनुबंध के आधार पर चलाएं.
























































Leave a comment