Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महक सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

आजमगढ़  20 अक्टूबर-- प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 100 प्रतिशत एफएचटीसी 29 ग्राम पंचायतो मे एक साथ “हर घर जल दीपावली“ कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम पंचायत विजयीपुर विकास खण्ड मेंहनगर में ग्राम पंचायत भवन, ओवर हेड टैंक पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। ग्राम पंचायत वियजीपुर में महक सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
रेखा केशरी कोआर्डिनेटर आईएसए/आईईसी जिला परियोजना प्रबन्धन इकाई आजमगढ़ ने बताया कि आज ग्राम पंचायत वियजीपुर में ग्राम पंचायत भवन एवं ओवर हेड टैंक पर हर घर जल दीवाली कार्यक्रम के अन्तर्गत दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसी के साथ ही इस ग्राम पंचायत में 273 घरों में टोटी (टैप) के माध्यम से जल आपूर्ति की गयी है, इनके द्वारा भी अपने-अपने घरों में 11-11 दीपक जलाये गये। उन्होने बताया कि 29 ग्राम पंचायतों में महक सोशल वेलफेयर सोसायटी, आईएसए ग्रामीण विकास परिषद गोरखपुर एवं निर्धन कल्याण समिति द्वारा जल जीवन मिशन (हर घर जल दीवाली) का कार्यक्रम किया गया। 
इसी के साथ ही हर घर जल दीवाली उत्सव को मनाते हुए प्रतिकात्मक रूप में टोटी लगे हुए घड़े को सजाकर अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधान को दिया गया। साथ ही अन्य गतिविधियां भी की गयी। स्वयंसेवी संस्थाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों को हर घर जल के प्रतीक के रूप में जल से भरा नल वाला घड़ा भेंट किया।
अपने-अपने घर तक नल की सुविधा मिलने से खुश ग्रामीण बड़ी संख्या में दीपोत्सव में शामिल हुए। ग्रामीणों की इस खुशी को यादगार बनाने में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों समेत गांव-गांव कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाएं और प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों ने अपना सहयोग प्रदान किया। 
यह पहला मौका था जब दीपावली से पहले प्रदेश के गांव-गांव में जल जीवन मिशन के तहत ‘जल दीपावली’ मनाई गई। पीने का शुद्ध पानी घरों तक मिलने की खुशी लोगों के चेहरों पर दिखाई दी। ग्रामीणों ने नल कनेक्शन के पास रंगोली सजाई, किसी ने नल के टैप को फूल की माला पहनाई और किसी ने तिलक लगाया, तो कई घरों में नल टैप की आरती भी उतारी गई। लोगों ने इस अवसर पर पानी को बर्बाद नहीं करने का संकल्प भी लिया। 
इस अवसर पर सहायक अभियन्ता जल निगत श्री सत्येन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान विजयीपुर श्री शम्भू यादव, डीपीएमयू डीसी सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

-------जि0सू0का0 आजमगढ़-20.10.2022--------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh