Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगामी धनतेरस दीपावली और छठ पूजा के त्यौहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक

आज़मगढ़  निजामाबाद आगामी धनतेरस दीपावली और छठ पूजा के त्यौहारों को देखते हुए उपजिलाधिकारी रवि कुमार एव सीओ सिटी सौम्या सिंह की अध्यक्षता में आज शाम निजामाबाद थाना परिसर में  पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए  कहे कि दीपावली और छठ पूजा पर सभी घाटों को सुंदर एव साफ सफाई कर दुरुस्त करे एव प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करते हुए पोखरों पर बॉस बल्ली लगाएं किसी व्यक्ति को पोखरे के अंदर गहरे पानी मे प्रवेश न होने दे
प्रत्येक गांव के पोखरों पर गोताखोर लगाकर सुरक्षा की दृष्टि से रखें। जिससे कोई पानी में फिसल कर डूबने ना पाए साथ ही साथ समस्त पूजा समितियों के लोगों को नोटिस दें। जिससे कि डीजे की आवाज ऊंची अगर बजी तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी
सीओ सिटी सौम्या सिंह ने कहा कि प्रत्येक घाटों पर एंटी रोमियो टीम भ्रमण करती रहेगी जिससे कि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो और शरारती तत्व पूजा पंडालों के आसपास अगर भटकते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाजारों के अंदर किसी भी दशा में पटाखों की दुकान नहीं लगाई जाएगी। उसके लिए अलग से स्थान चिन्हित किए जाएंगे एवं बिना लाइसेंस की कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी। उन्होंने समस्त लोगों से अनुरोध किया कि बच्चों को पटाखा कतई न जलाने दे पटाखों से दूर रखें। जिससे कि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके
वही निजामाबाद कोतवाल का पद संभाले डी के श्रीवास्तव ने कहा कि शांति तरीके से दीपावली और डाला छठ पर्व को मनाए दीपावली पर मूर्ति स्थापना समिति के लोग पूजा पंडालों की लिस्ट थाने पर लाकर जमा करा दें जिससे कि अधिक संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि आयोजक अपनी जिम्मेदारी के अनुसार शांति और सुरक्षा में सहयोग करें।कही भी किसी ढंग की समस्या हो तो तत्काल अवगत कराए।किसी में वाद विवाद की स्थिति न बनने दें।पुलिस हर जगहों पर तैनात रहेगी। सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखा न फोड़े। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही के साथ ही शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कस्बा आप लोगो का है इस कस्बे की गंगा यमुनी तहजीब की मिशाले दी जाती हैं यहां के हर त्यौहारों में दूसरे संप्रदाय के लोग भी चढ़ बढ़ कर हिस्सा लेते है और मिल जुल कर प्रेम मुहब्बत से सभी त्यौहारों को मनाते है।इस लिए आप लोग प्रेम से रहिए और पुलिस का सहयोग करिए पुलिस आप के साथ हमेशा खड़ी है। पीस कमेटी के मीटिंग के बाद सर्राफा व्यवसाइयों की मीटिंग शुरू हुई जिसमे थाना प्रभारी ने कहा कि त्यौहारों को देखते हुए आप लोग अपने अपने दुकानों में सी सी टी वी कैमरों को लगवा दें।जिससे  अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखी जा सके।इस मौके पर  उपनिरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी,नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमा यादव,अधिशाषी अधिकारी प्रहलाद पांडेय,विद्युतअवर अभियंता अनंत कुमार श्रीवास्तव और पुनीत साहू सहित सैकड़ों लोग  उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh